- डॉ. जसबिंदर कौर को मिली GMCH-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल की पोस्ट
बायो कैमिस्ट्री डिपार्टमेंट की प्रोफेसर एंड हेड डॉ. जसबिंदर कौर को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में डायरेक्टर प्रिंसिपल बनाया गया है। हैल्थ सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता की ओर से वीरवार को आर्डर जारी किए गए। गौर हो कि पूर्व डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर बीएस चवन का 4 दिसंबर को जीएमसीएच-32 में ही इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यह पोस्ट जीएमसीएच-32 में डॉ. जसबिंदर कौर वरिष्ठ प्रोफेसर को दी गई है।


ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) से परमिशन लेकर जीएमसीएच-32 का डायरेक्टर प्रिंसिपल नियुक्त किया गया। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल के अलावा डॉ. जसबिंदर कौर को मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, गवर्नमेंट रिहेबिलेशन इंस्टीट्यूट फार इंटेलेक्चुअल डिसेएबिल्टी संस्थान और मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट का निदेशक नियुक्त किया गया है।
बता दें कि बीती 4 दिसंबर को जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. डा. बीएस चवन एक सप्ताह तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद मौत हो गई थी। डॉ. चवन जीएमसीएच-32 में 24 साल तक मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे। डॉ. चवन ने एम्स, नई दिल्ली में भी आठ साल काम किया। डॉ. चवन ने 1987 में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ से मनोरोग का अध्ययन किया और 1998 में ऑस्ट्रेलिया से सामुदायिक मनोचिकित्सा में विश्व स्वास्थ्य संगठन फैलोशिप प्राप्त की। डॉ. बीएस चवन नामचीन मनोचिकित्सक थे।
