Home » Others » 81 Dental Surgeon की HPSC ने निकली वैंकेसी, ऑनलाइन करें अप्लाई

81 Dental Surgeon की HPSC ने निकली वैंकेसी, ऑनलाइन करें अप्लाई

  • हरियाणा में डेंटल सर्जन बनने का मौका, लास्ट डेट 26 मार्च, 2021

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने हेल्थ डिपार्टमेंट में डेंटल सर्जन (क्लास-2) की पोस्ट पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर एप्लिकेशन मांगी हैं। कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस 1 मार्च, 2021 से शुरू हो चुका है। ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 मार्च, 2021 है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। डेंटल सर्जन की टोटल 81 वेकेंसी हैं।

एजुकेशन और एज लिमिट..

पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी या लाइसेंसियेट इन डेंटल साइंस या लाइसेंसियेट इन डेंटल सर्जरी की डिग्री होनी चाहिए। जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। कैंडीडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष फिक्स की गई है। हालांकि, अनरिर्जव कैटेगिरी के कैंडीडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 26 मार्च, 2021 के अनुसार की जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस..

कैंडीडेट्स की सिलेक्शन रिक्रूटमेंट टेस्ट और औरल टेस्ट के माध्यम से की जाएगी। वहीं रिक्रूटमेंट टेस्ट अप्रैल या मई, 2021 में किए जाने की संभावना है। वहीं, औरल टेस्ट की डेट की अनांउसमेंट बाद में की जाएगी।

इन स्टेप से करें ऑनलाइन अप्लाई..

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कैंडीडेट्स हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध एडवर्टाइजमेंट्स सेक्शन में जाएं। अब एडवर्टाइजमेंट नंबर- 02/2021 फॉर द पोस्ट ऑफ डेंटल सर्जन के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां आप न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अब मांगी हुई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। अब आपको एप्लीकेशन नंबर/लॉगइन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा। इसका उपयोग कर आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।