Home » Others » चार युवकों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से गन-प्वाईट पर छीनी स्विफ्ट कार

चार युवकों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से गन-प्वाईट पर छीनी स्विफ्ट कार

मोहाली के पास चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं के प्रोफेसर से फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने गाड़ी लूट ली। घटना मंगलवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि चार युवक गन प्वाइंट पर प्रोफेसर की स्विफ्ट कार छीनकर फरार हो गए।

हादसे के बाद  प्रोफेसर रुपिंदर सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की जानकारी दी है। इसके बाद डीएसपी रुपिंदर कौर, एसएचओ बलौंगी राजपाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे, जहां प्रोफेसर ने अपनी स्टेटमेंट दर्ज करवाई।

शिकायतकर्ता प्रोफेसर ने बताया कि वह यूनिवर्सिटी घड़ूआं में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं और खरड़ एसबीपी सोसायटी में रहते हैं। मंगलवार देर रात पौने 11 बजे के करीब वह गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। खरड़ -लांडरा रोड पर उन्होंने एक शराब के ठेके के बाहर रूके थे। उसी दौरान एक युवक जिसने शराब पी रखी थी उसके पास आकर उससे बेवजह बहस करने लगा। दोनों के बीच बहसबाजी और गाली गलौच होता रहा।

इसी बीच तीन युवक और वहां आ गए, जिनमें से एक युवक के पास देसी कट्टा था। उन्होंने आते ही प्रोफेसर रुपिंदर से उसकी स्विफ्ट कार की चाबी छीन ली और उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए उसकी कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।