Home » Chandigarh » यूक्रेन में चंडीगढ़ के 103 लोग फंसे

यूक्रेन में चंडीगढ़ के 103 लोग फंसे

विदेश मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को 103 निवासियों की सूची भेजी है, जो यूक्रेन में फंसे हैं। निवासियों की अधिक संख्या को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर एक हेल्पडेस्क भी बनाया है। इसके साथ ही दिल्ली पहुंचने के बाद चंडीगढ़ के लिए परिवहन की व्यवस्था भी प्रशासन करेगा।

विदेश मंत्रालय भेजी जा रही है जानकारी

प्रशासन पहले से ही यूक्रेन में फंसे चंडीगढ़ के छात्रों व अन्य व्यक्तियों की जानकारी एकत्र करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग कर रहा है, ताकि ऐसे व्यक्तियों की जानकारी विदेश मंत्रालय को भेजी जा सके। हेल्पलाइन नंबर 112 पर प्राप्त जानकारियों को विदेश मंत्रालय को भेजा जा रहा है, जो यूक्रेन और आसपास के देशों में दूतावास के साथ साझा किया जा रहा है।

प्रशाशन कर रहा है परिवार वालों से सम्पर्क

ऑपरेशन गंगा के तहत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने हेल्पडेस्क नंबर भी जारी किए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने यूक्रेन में फंसे 103 चंडीगढ़ वासियों की सूची भी जारी की है। चंडीगढ़ प्रशासन फंसे लोगों के चंडीगढ़ में परिवारों से संपर्क कर रहा है। यूक्रेन से कुछ स्टूडेंट्स और बाकी लोग वापस आ गए हैं। वहीं प्रशासन यूक्रेन से भारत आने वाले चंडीगढ़ के लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट की सेवा भी दे रहा है।

जानकारी के लिए इन नंबर पर कॉल करें

भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए निकासी मिशन ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। विदेश मंत्रालय ने 1800118797 (टोल फ्री), + 91 1123012113, + 91 1123014104, + 91 1123017905, +91 1123088124 (फैक्स) नंबरों पर हेल्पडेस्क भी स्थापित किया है। साथ ही situationroom@mea.gov.in ई-मेल भी किया जा सकता है।