चंडीगढ़ पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए युवक का वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है । सूत्रों के मुताबिक कार चालक को पुलिस ने फ़ोन पर बात करता देख रोका था । जिसके बाद बाद कांस्टेबल राहुल कार चालक के साथ धक्का-मुक्की करता नजर आया । वायरल वीडियो में एएससआई रविंदर सिंह और सीनियर कांस्टेबल राहुल कार चालक से भिड़ते नजर आ रहे हैं ।

जल्द शुरू होंगे आटोमेटिक चालान
चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी (पीआरओ) रामगोपाल कहना है कि वीडियो को लेकर जांच की जा रही है। वहीं घटना की जांच होने तक दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है । चंडीगढ़ में स्मार्ट कैमरे लग चुके हैं और चंडीगढ़ पुलिस धड़ाधड़ लोगों के ओवरस्पीड और रेड लाइट जंप आदि के चालान कर रही है। जल्द ही इन कैमरों से और भी चालान ऑटोमेटिक तरीके से काटे जाएंगे।
