चंडीगढ़ से चलने वाली दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस अब फिर से शुरू होने जा रही है। कोरोना महामारी के चलते 6 महीने के लम्बे अंतराल के बाद अब 15 अक्टूबर से दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने का निर्णेय लिया गया है। जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गयी है।

उत्तर रेलवे नई दिल्ली ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02011 नई दिल्ली से सुबह 7:40 पर रवाना होगी। शताब्दी एक्सप्रेस के पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ में स्टॉपेज होंगे। नई दिल्ली में यह ट्रेन रात 9:55 पर पहुंचेगी। वापसी में भी यही स्टॉपेज होंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस में कोविड-19 को लेकर मंत्रालय की ओर से जारी सभी SOP का पालन किया जाएगा।
चंडीगढ़ से बतौर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट रिटायर्ड आरके दत्ता ने कहा कि रेलवे ने स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस चलाकर ट्राईसिटी के लोगों को सुविधा दी है। इससे टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। आगामी फेस्टिव सीजन में अपने घरों को जाने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कालका-शिमला ट्रैक को भी अब यात्रियों के लिए खोल देना चाहिए। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर किया जाना चाहिए। दत्ता ने कहा कि शताब्दी के चलने से दिल्ली से चंडीगढ़ आकर पैसेंजर शाम को दिल्ली के लिए वापसी कर सकेंगे।
