पंचकूला में 27 दिसंबर को होने जा रहे मेयर और काउंसलर्स के चुनाव के चलते सभी पार्टियों ने तैयारी कर ली है। अभी उम्मीदवारों के फाईनल सिलेक्शन पर हाई कमान की माथापच्ची हो रही है । भाजपा द्वारा पंचकूला में मेयर पद के लिए दो नाम फाइनल लिस्ट में आ गए हैं । शामलाल बंसल और कुलभूषण गोयल। अभी इनमें से एक नाम पर शनिवार को पार्टी अपनी मुहर लगाकर घोषित कर देगी।

वहीं कांग्रेस के सुत्रों अनुसार पंचकूला कांग्रेस पार्टी ने 10 वार्ड के उम्मीदवारों के नाम फाईनल कर लिए हैं। जिनकी घोषणा आज सुबह कर दी जाएगी। वहीं मेयर पद के लिए दस एप्लिकेशन मिली हैं जिनमें से चार के नाम -तरसेम गर्ग, उपेंद्र आहलुवालिया, रंजीता मेहता, रविंदर रावल को शार्टलिस्ट कर कर प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा की अगुवाई में मीटिंग में मुहर लगने के बाद आज घोषित कर दिए जाएगें।
वहीं, काउंसलर्स की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा और जेजेपी से बातचीत में चल रही है। जेजेपी 8 वार्ड से अपनी ताल ठोकना चाहती है, वहीं भाजपा उन्हें चार वार्ड तक सीमित करना चाहती है। शुक्रवार और आज भी सुबह मीटिंग चल रही है। बताया गया कि शनिवार सुबह वार्ड बंटवारे को लेकर फाईनल मुहर लग जाएगी । पंचकूला जिला भाजपा के अध्यक्ष अजय शर्मा ने पंचकूला समाचार को बताया कि वार्ड बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज यानि शनिवार को ही की जाएगी।
एक ही दिन सेक्टर 15 में उतरे भाजपा उम्मीदवारों के बोर्ड
जिक्र योग है कि सेक्टर-15 में भाजपा के कई उम्मीदवारों ने अपने होर्डिंग बोर्ड लगा रखे थे। इतना ही नहीं वह घर-घर पहुंच कर समर्थन भी मांग रहे थे, लेकिन भाजपा के सीनियर नेता का फोन आते ही रात में ही सारे होर्डिंग बोर्ड उतर गए। जो अगले दिन चर्चा का विषय बना रहा।
