Home » Others » चंडीगढ़ में फैंसी नंबर्स की होगी ई-ऑक्शन 19 दिसंबर को

चंडीगढ़ में फैंसी नंबर्स की होगी ई-ऑक्शन 19 दिसंबर को

  • फैंसी नंबर्स चाहने वाले हो जाएं तैयार, ई-ऑक्शन 19 दिसंबर

चंडीगढ़ रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से बेलेंस फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन 19 से 21 दिसंबर को होगी। आरएलए अब CH01CC, CH01CB, CH01CA, CH01BJD, CH01BY, CH01BX, CH01W, CH01BU, Ch01BT, CH01BS सीरिज के फैंसी नंबर की ई-ऑक्शन करेगा हैं। इन सीरिज के फैंसी नंबरों के लिए ई ऑक्शन में शामिल होने के लिए आप 19 दिसंबर की सुबह 10 बजे से 21 दिसंबर की शाम पांच बजे तक बीडिंग में शामिल हो सकेंगे।

12 दिसंबर को फैंसी नंबरों की लिस्ट होगी अपलोड

आरएलए की ओर से 12 दिसंबर को इन सीरिज के बचे हुए फैंसी नंबरों की लिस्ट आफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 18 दिसंबर की शाम पांच बजे तक ई ऑक्शन में भाग लेने वाले आप किसी भी फैंसी नंबर के लिए ई-ऑक्शन लगा सकते हैं। इसके लिए व्हीकल ऑनर्स को खुद नेशनल ट्रांसपोर्ट वेबसाइट https://vahan.parivahan.gov.in/fancy पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा ई ऑक्शन में भाग लेने वाले लोग चंडीगढ़ प्रशासन के www.chdtransport.gov.in  पर अपना रजिस्ट्रेशन करा यूनिक एक्नोलेजमेंट नंबर (यूएएन) ले सकते हैं।

चंडीगढ़ के रजिस्टर्ड व्हीकल ऑनर्स ही ई ऑक्शन में हो सकते हैं शामिल
आरएलए के मुताबिक इन फैंसी नंबरों की ई ऑक्शन में सिर्फ चंडीगढ़ के पते पर रजिस्टर्ड वाहन मालिक ही शामिल हो सकते हैं। ई ऑक्शन में शामिल होने के लिए सेल लेटर-फार्म नंबर-21, आधार कार्ड और शहर का रिहायशी पता होना जरूरी है। ई ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बिडर को आरएलए डीडी के जरिए रजिस्ट्रेशन फीस और रिजर्व प्राइज जमा कराना होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए बिडर प्रशासन की आफिशियल वेबसाइट www.chdtransport.gov.in. पर और टेलीफोन नंबर 0172-2700076 पर संपर्क कर सकते हैं।