Home » Others » चंडीगढ़ में मिनी लॉकडाउन के दौरान नहीं खुलेंगे शराब के ठेके

चंडीगढ़ में मिनी लॉकडाउन के दौरान नहीं खुलेंगे शराब के ठेके

पंजाब की तरह चंडीगढ़ में भी शराब के ठेके खोलने के लिए ठेकेदारों द्वारा अनुमति मांगी गयी थी जिसे चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने मिनी लॉकडाउन के दौरान शराब के ठेको को बंद रखने का ही निर्णेय लिया है। साथ ही हार्डवेयर रिटेल शॉप के व्यापारियों ने भी अपनी दुकाने खोलने के लिए अर्ज़ी डाली थी जिसे चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया है।

बता दे कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मंगलवार से सात दिनों तक शहर में मिनी लॉकडाउन लगाया गया है। जिसमे सख्ती दिखते हुए शहर में कई सारी पाबंदिया लगायी गयी है। इन पाबंदियों में शराब के ठेको को भी बंद रखने के लिए कहा गया था।

चंडीगढ़ में हर रोज़ कोरोना मामलो का आंकड़ा एक नया मुकाम छू रहा है। जिसकी चैन को तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा यह बड़ा फैसला लिया गया है। मंगलवार को भी यू.टी. में 780 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये थे और 11 कि मौत हो गयी थी।