Home » Others » PGI की सीरो सर्वे रिपोर्ट, एंटीबॉडी मौजूद, तीसरी लहर का बच्चों पर नहीं होगा असर

PGI की सीरो सर्वे रिपोर्ट, एंटीबॉडी मौजूद, तीसरी लहर का बच्चों पर नहीं होगा असर

कोरोना संक्रमण (Corona infection) की दूसरी लहर का प्रभाव काफी हद तक कम हो चुका है। यहां तीसरी लहर की चर्चाओं से माहौल गर्म है। हेल्थ एक्सपर्ट Health Expert कभी इसके अगस्त तो कभी सितंबर में तीसरी लहर आने की चेतावनी जारी कर रहे हैं।जिससे हर किसी में डर का माहौल है।  चंडीगढ़ प्रशासन भी इसी हिदायत को ध्यान में रख तैयारी में जुटा है।

इस बीच पीजीआई चंडीगढ़ ने राहत की खबर दी है। पीजीआई की मानें तो तीसरी लहर आई भी तो बच्चे सुरक्षित रहेंगे। उनका मानना है कि गांवों के बच्चे ज्यादा सुरक्षित हैं। यह जानकारी पीजीआई द्वारा किए जा रहे सीरो सर्वे रिपोर्ट में सामने आई है।

PGI के डायरेक्टर प्रो. डॉ. जगतराम ने पंजाब राजभवन में कोविड वॉर रूम मीटिंग के दौरान प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को बताया कि बच्चों का सीरो सर्वे सिटी में अलग-अलग जगह पर शुरू कर चुके हैं। इसके बेहतर परिणाम आ रहे हैं। सेक्टरों में पॉजिटिविटी रेट 64 फीसद और गांवों में 73 फीसद मिल रहा है।

उच्च सीरो पॉजिटिविटी रेट का मतलब है कि ज्यादातर बच्चों में कोरोना वायरस के प्रति एंटीबॉडी मौजूद है। ऐसे में बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर का खतरा नहीं है ऐसा माना जा सकता है।

वहीँ  मंगलवार से  चंडीगढ़ चंडीगढ़ कॉलोनियों में भी सीरो सर्वे शुरू किया गया है।

कोरोना से हालात सुधरने पर अब PGI  में  सर्जरी भी शुरू कर दी हैं। रोजाना करीब 1600 सर्जरी की जा रही हैं।  1600 मरीज उनके पास इनडोर में दाखिल हैं। डा. जगत राम ने यह  बताया कि ब्लैक फंग्स के केस भी अब रोजाना तीन या चार ही आ रहे हैं। इससे मौत भी कम होकर 11 फीसद तक हो गई है।

वहीं जीएमसीएच-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसबिंदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन अपोइंटमेंट के बाद फिजिकल ओपीडी शुरू कर चुके हैं। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि पिछले सप्ताह पॉजिटिविटी रेट कम होकरर 0.6 फीसद हो चुका है।

रिकवरी रेट 98.5 फीसद हो गया है। 5.66 लाख 601 कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। अभी 26 हजार 199 डोज बची हैं।