चण्डीगढ़ में एक नया एप लॉन्च किया गया है जो लोगों को आसानी से कैब बुक करने में मदद करेगा। अल्फा एप ने ओला और ऊबर को एक ही एप में पेश किया है ताकि दोनों को कम्पेयर करके सस्ती बुकिंग कि जा सके और कहीं भी आना-जाना आसानी से किया जा सके। यूज़र्स द्वारा इस एप्प को यूज़ करना शुरू कर दिया है और यूज़र्स द्वारा इसे काफी पंसद भी किया जा रहा है ।
इस एप की खासियत यह है कि लोगों को कैब बुक कराने में कोई परेशानी नहीं होगी और न ही उन्हें अलग-अलग एप फोन में रखने की जरूरत पड़ेगी सिर्फ एक अल्फा एप में ही यूज़सर्स ऊबर और ओला दोनों कैब की सर्विसेज, किराया और ड्राइवर की लॉकेशन जैसी सभी जानकारियों आसानी से हासिल कर सकते हैं और सिर्फ एक से दो मिनट में ही कैब बुक करा सकते है।
कैसे शुरू किया स्टार्टअप
अल्फा एप को सिंगापुर से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके और सीनियर इक्विटी एडवाइज़र के तौर काम कर रहे नितिन ने बनाया है। इस एप को बनाने के लिए उनकी मदद अमेरिका में रहने वाले उनके दोस्त साइंटिस्ट डॉ. नितिन रावत ने की है। दोनों ने मिलकर काफी मेहनत से अल्फा एप का स्टार्टअप किया है जिसमें उन्होंने लगभग 3 लाख रूपये इंवेस्ट किये है। दोनों ने लोगों को आ रही असुविधा को ध्यान में रखकर इस एप पर काम किया ताकि एप यूज़र्स का ज्यादा समय बर्बाद हुए बिना ही आसानी से बुकिंग की जा सके।

