Home » Panchkula » सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ़ आज सेक्टर-19 में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरमेल केसरी के नेतृत्व में किया और चूल्हों पर रोटियां बनाकर अनोखे ढंग से रोष जताया।
हरमेल केसरी ने बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता चूल्हे पर रोटियां बनाकर यह दर्शाना चाहते हैं कि मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ा दी हैं कि अब साधारण आदमी के लिए गैस से रोटी बनाना बस एक सपना रह गया है। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर पर फूल मालाएं भी चढ़ाईं।
हरमेल केसरी ने सांसद किरण खेर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किरण खेर केवल रिबन कटिंग और उद्घाटनों वाली सांसद बनकर रह गयी हैं। भाजपा बहुमत वाली नगर निगम लगातार चंडीगढ़ के लोगों पर नए-नए टैक्स लाद रही है लेकिन सांसद को चंडीगढ़ की जनता की कोई सुध नहीं है।