Home » Chandigarh » चंडीगढ़ में पारा 45 के पार

चंडीगढ़ में पारा 45 के पार

रविवार को चंडीगढ़ में पारा 45 पार हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह इस सीजन का सबसे हॉटेस्ट डे दर्ज किया गया। हवाएं इतनी ज्यादा गर्म थीं कि शरीर का जो भी हिस्सा ढका हुआ नहीं था, वहां तेज धूप की तपिश से जलन का अहसास हो रहा था। मौसम विभाग ने बताया की अगले 48 घंटो तक मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। दूसरी तरफ, रातें भी गर्म होना शुरू हो गई हैं। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

धूप से बचें, पीते रहे समय-समय पर निम्बू पानी

इन दिनों चल रही गर्म हवाओं से हीट स्ट्रोक होने की संभावना रहती है। डॉ. नीरज कुमार बताते हैं कि इन दिनों लू चल रही है, जहां तक संभव हो, छोटे बच्चों को इस दौरान घर से बाहर निकलने दें। शरीर को ढककर ही बाहर निकलें। लिक्विड ज्यादा मात्रा में लें। चूंकि ज्यादा गर्मी में पसीना ज्यादा आता है ऐसे में शरीर में पानी की कमी होने की संभावना रहती है। इसलिए बार पानी पीते रहें। नींबू पानी घर में बने शीतल पेय पदार्थों का ज्यादा इस्तेमाल करें।

Read More: सूरज से बचने के लिए समझें सनस्क्रीन का फंडा

तीन दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन में गर्म हवाएं चलेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। मंगलवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। इसके चलते तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। बुधवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। बौछारें पड़ने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

बुधवार से राहत के आसार

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक अभी 24 से 36 घंटे ऐसी ही गर्मी पड़ने की संभावना है। पाल के मुताबिक हालांकि बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि 6 से 12 जून तक आसमान में बादल छा सकते हैं। बीच-बीच में बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट आएगी।