Home » Panchkula » पिंजौर के पास मनाली जा रही बस पलटी

पिंजौर के पास मनाली जा रही बस पलटी

आज सुबह साढ़े चार बजे दिल्ली से मनाली जा रही सैलानियों से भरी वॉल्वो बस पिंजौर ब्लॉक के गांव करणपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार हिमाचल हॉलीडे टूरिस्ट वोल्वो बस में करीब 40 सैलानी स्वर थे। जानकारी के अनुसार बस के सामने अचानक एक वाहन आ गया। उससे बचने के चक्कर में ड्राइवर ने बस को कच्चे में उतार दिया, जिससे बस अनियंत्रित हो गयी और गीली मिट्टी में धंसने की वजह से पलट गयी।

हादसे के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के लोग मदद के लिए दौड़े और बस में सवार सैलानियों को शीशे और खिड़कियां तोड़कर बाहर निकला। कई लोगों को मामूली चोटें आयी है। बस पर लिखे नंबरों पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया तो उन से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।

Read More: हुडा क्लर्क से लुटे बारा हज़ार काटी चार उंगलियां

इस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी बस सवारों की मदद की। घटना की सूचना मिलने पर पिंजौर थाना प्रभारी महिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है और सभी सवारियां सुरक्षित हैं।