Home » Others » सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील बनाते समय फटा कुक्कर

सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील बनाते समय फटा कुक्कर

सरकारी स्कूल सेक्टर 44, चंडीगढ़ में आज सुबह कुक्कर फटने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 9 बजे स्कूल की रसोई के बच्चो के लिए मिड-डे-मील की तैयारी की जा रही थी के तभी अचानक कुक्कर की सिटी बजी और कुक्कर फट गया।
हादसे में मिड डे मील की तैयारी कर रही 2 महिलाये जख्मी हो गयी। 35 वर्षीय रीटा का चेहरा बुरी तरह जल गया वही 27 वर्षीय मीरा को भी चेहरे पर चोट आयी है। रीटा को सेक्टर 32 हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है।


कुक्कर फटने के कारन कुक्कर का ढक्कन टीन की बनी छत और साथ दिवार में जाकर लगा जिसके कारन दीवार में दरार आ गयी है। गनीमत रहा की आस पास कोई बच्चा नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। यहाँ देखे लाइव वीडियो