Home » Others » हरियाणा सिविल सचिवालय में लगी आग

हरियाणा सिविल सचिवालय में लगी आग

आज सुबह हरियाणा सिविल सचिवालय में आग लगने से हड़कंप मच गया। सचिवालय की पहली मजिल पर बनी CISF कैंटीन में अचानक करीब 9 बजे आग लग गयी। सुचना मिलते हे दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची। बिल्डिंग में आग लगने के बाद मौजूद सभी कर्मचारी बाहर आ गए।

सचिवालय के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। आग इतनी भयंकर थी की पूरी कैंटीन जल कर राख हो गयी। आग की चपेट में आने से पहली मंजिल पर पड़ा फर्नीचर नष्ट हो गया है। दूर-दूर तक धुए के गुब्बाल उड़ते देखे जा सकते थे। करीब दर्जन भर गाड़ियों के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आधे घंटे बाद आग पर क़ाबू पाया। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।