Home » Others » बच्चों का पढ़ाई में रूझान और उत्साह बढ़ाने के लिए (NCERT) ने दिया लंच ब्रेक में गाने बजाने का सुझाव

बच्चों का पढ़ाई में रूझान और उत्साह बढ़ाने के लिए (NCERT) ने दिया लंच ब्रेक में गाने बजाने का सुझाव

संगीत से वातावरण में पॉजिटीविटी और आनंद फैलता है साथ ही व्यक्ति का उत्साह भी बढ़ जाता हैै। संगीत को हर व्यक्ति पंसद करता है चाहे वह किसी भी उम्र का हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT)  ने सभी स्कूलों को सुझाव दिया कि वह पहली से आठवीं क्लास तक के सभी बच्चों को लंच ब्रेक और जरूरत पढऩे पर पढ़ाई के दौरान भी गाने सुनाए ताकि बच्चों में उत्साह बढ़े और वह पढ़ाई को प्रैशर के रूप में न लेकर खुशी के माहौल में पढ़े ताकि उनका रिज़ल्ट बेहतर हो सके। ये गाने बच्चों की पढ़ाई और उनकी उम्र के अनुसार होने चाहिए।
इस विषय पर करीब एक साल तक रिसर्च की गई। जिसके बाद मिले रिज़ल्ट के बाद इसे पूरे देशभर में लागू किये जाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द से जल्द इसे लागू करने की भी तैयारी की जा रही है जिसके लिये सभी स्कूल के टीचर्स को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि ट्रिचर्स और बच्चों के बीच तालमेल बेहतर हो सके और बच्चें आसानी से उत्साह के साथ पढ़ाई कर सके।