हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार शराब के ठेके 6 मई से सशर्त सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक खोले जाएंगे। शराब के ठेकेदारों को रजिस्टर मेंटेन करना होगा और ग्राहकों की लाईन लगाने के लिए ठेके के सामने बेरिकेट लगाना होगा। जिन ग्राहकों के पास मास्क नहीं होगा, उन्हें मास्क मुहैया करवाने होंगे और सेनेटाईजर रखना होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। यदि अधिकारियों के निरीक्षण के बाद शराब के ठेके पर यह सभी व्यवस्था नहीं पाई गई तो ठेके को बिना किसी विलम्ब के बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट भी लगाए जायेंगे, जो कि समय-समय पर शराब के ठेकों का निरीक्षण करेंगे।


2 रुपये से 50 रुपये तक कोरोना सेस
सरकार ने शराब पर बोतल के हिसाब से कोरोना सेस भी लगाया है। यह सेस प्रति बोतल 2 से 50 रुपये तक है। राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाण सरकार में इस मुद्दे पर बैठक कर यह निर्नय लिया है।
विदेशी शराब पर 375ml से बड़ी बोतल पर कोविड सेस 50 रुपए लगेगा जबकि 375 ml से कम वाली बोतल पर ₹25 का लगेगा
भारत में बनी अंग्रेजी शराब पर क्वार्टर पर ₹5 आधे पर ₹10 और और बोतल पर ₹20 लगेगा कोविड सेस
रेगुलर बियर पर 2 रुपये और स्ट्रांग बियर पर ₹5 लगेगा कोविड सेस
देसी शराब पर ₹5 ₹3 और ₹2 की दर से लगेगा कोविड सेस
कंटेनमेंट जोन में शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी
6 मई 2020 से 19 मई 2021 तक चलेगा नया आबकारी वर्ष
शराब के ठेकेदारों को होने वाले नुकसान के आकलन के लिए तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी जो 2 महीने तक ठेकेदारों को होने वाले नुकसान का आकलन करेग। फिर कमेटी कैबिनेट को अपनी आकलन रिपोर्ट सौंपेगी।
सोशल डिस्टेंस इन को लेकर शराब के ठेकेदारों को दिए गए निर्देश
कर्नाटक की तर्ज पर ठेकों के बाहर बैरिकेडिंग की जाएगी। पुलिसकर्मीयों के सहयोग से सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन करवाई जाएगी।
दुष्यंत चौटाला का बयान हरियाणा में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति नहीं दी जाएगी
सोनीपत में शराब तस्करी के मामले में दुष्यंत चौटाला का बयान
इस मामले में मैंने गृहमंत्री से एक एसआईटी बनाने का आग्रह किया है इस मामले में अगर कोई आला अधिकारी भी सम्मिलित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी पिछले आपकारी वर्ष में हमें 62 सौ करोड रुपए का रेवेन्यू मिला है जबकि हमारा टारगेट 61सौ करोड रुपए था
