Home » Videos » अंबाला सेंट्रल जेल में 2 कैदियों ने लगाया फंदा

अंबाला सेंट्रल जेल में 2 कैदियों ने लगाया फंदा

हरियाणा। अंबाला सेंट्रल जेल में 2 कैदियों ने लगाया फंदा। आत्महत्या करने वालों में से एक हत्या की और दूसरा चोरी की सजा काट रहा था। दोनों एक ही बैरक में थे।पैरोल के बाद एक बार फिर चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार होकर पहुंचे थे जेल । जेल प्रशासन ने कि मामले की पुष्टि।

आत्महत्या करने वालों में हत्या का दोषी 31 वर्षीय सुनील अंबाला के साहा का रहने वाला है। दूसरा 35 वर्षीय रामदास स्नैचिंग का दोषी पाया गया था और अंबाला शहर के गांव बलाना का रहने वाला है। सुनील को 2015 में उम्रकैद की सजा हुई थी। रामदास 6 जून 2020 से सजा काट रहा था।

जेल प्रशासन द्वारा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है की दोनों कैदियों के एक साथ आत्महत्या करने का क्या कारण था। दोनों कैदियों  ने जेल के मेडिकल वार्ड के अंदर लगाया फंदा।