Home » Others » एलांते मॉल के शोरूम में काम कर रहा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

एलांते मॉल के शोरूम में काम कर रहा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

चंडीगढ़ में कोरोना का कहर खत्म होने का नाम नही ले रहा है। हर रोज़ बढ़ते मामलों ने प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। प्रशासन द्वारा लिए जा रहे हर संभव प्रयास कोरोना मामलो को रोकने में असफल नज़र आ रहे है।

एलांते मॉल का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

शनिवार को शहर के एलांते मॉल के लाइफ स्टाइल शोरूम में काम कर रहे एक नेशनल बैंक का 23 वर्षीय कर्मचारी में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। वह क्रेडिट कार्ड बनवाता था।

इस व्यक्ति के संपर्क में आये 123 लोगो को अब ट्रेस किया जा रहा है ताकि उन्हें भी क्वारैंटाइन किया जा सके।
एलांते मॉल द्वारा बयान जारी कर कहा गया है कि 19 जुलाई के बाद कार्यरत व्यक्ति ड्यूटी पर नही आया है और बाकी के कर्मचारियों को भी अब क्वारैंटाइन किया गया है। शोरूम बंद कर दिया गया है और अब सैनिटाइज करने के बाद ही खोला जाएगा।

रविवार को आये 35 नए मामले
शहर में आज 35 कोरोना पॉजिटिव मामले शामे आये है और 17 लोग ठीक होकर घर वापिस लोटे है। चंडीगढ़ में अब कुल संक्रिमत मामलो की संख्या भड़कर 887 पहुंच गई है। जिसमे से 302 एक्टिव मामले है।