Home » Videos » ट्राइसिटी के रेजिडेंट्स के लिए कालका से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें रूट

ट्राइसिटी के रेजिडेंट्स के लिए कालका से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें रूट

  • अब हावड़ा सीधा जाने के लिए मिलेगी कालका पर स्पेशल ट्रेन

अब कालका से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर-02311/02312 हावड़ा -कालका-हावड़ा कालका मेल स्पेशल रेलगाड़ी हावड़ा से रात 09.55 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन सुबह 03.00 बजे कालका पहुंचेगी। वापसी में 02312 कालका-हावड़ा मेल एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 09.12.2020 से कालका से रात 11.55 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन सुबह 08.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

यह विशेष रेलगाड़ी बर्धमान, दुर्गापुर, आसानसोल, धनबाद, गोमोह, पारसनाथ, हजारी बाग रोड़, कोडरमा, गया, डेहरी-आन-सोन, सासाराम, भाभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टुंडला, अलीगढ़, खुर्जा, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, सब्जी मंडी, आदर्श नगर दिल्ली, समालखा, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला छावनी, चंडीगढ़ व चंडी मंदिर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

गौर हो कि पहले कोरोना महामारी और किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाई नहीं हो पा रहा थी, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब ट्रेनों की आवाजाई से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि किसान आंदोलन के चलते बसें नहीं चल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है अब कालका से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन चलने से लोगों को राहत मिल सकती है।

किसान आंदोलन से यह ट्रेसं होंगी रद्द

  • ट्रेन नंबर 05211 अप डिब्रूगढ़-अमृतसर स्पेशल।
  • वापसी में ट्रेन नंबर 05212 डाउन अमृतसर- डिब्रूगढ़ स्पेशल।
  • ट्रेन नंबर 02379 अप जालियावाला बाग कोविड-19 स्पेशल और वापसी में यही ट्रेन।
  • ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर।
  • 04652 जयनगर-अमृतसर अंबाला तक ही चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 08237 छत्तीसगढ़ स्पेशल ट्रेन का अंबाला तक ही ।