- छत्तबीड़ जू लेक बनी वाइल्डलाइफ लवर्स का पंसदीदा स्पॉट
छत्तबीड़ का जू अब फिर से टूरिस्टों और वाइल्डलाइफ प्रेमियों की पंसदीदा जगह बन गया है। पहले लॉकडाउन और फिर बर्ड फ्लू के चलते जू को करीब एक साल तक बंद रखा गया था। लेकिन अब अनलॉक प्रोसेस के बाद तमाम टूरिस्ट स्पॉट खुल गए है और बर्डफ्लू का असर भी खत्म हो चुका है तो ऐसे में जू देखने वालों की तादाद दिन प्रति दिन बढती जा रही है। रविवार को इतने अधिक लोग यहां पहुंचे थे कि जू एडिमिनिस्ट्रेशन को करीब तीन हजार लोगों को एंट्री तक नहीं दी गई।


इस बार जू के अंदर बनाई गई लेक भी वाइल्डलाइफ प्रेमियों को पंसद आ रही है। इसमें तैरते पक्षी और पानी पीते जानवर दर्शकों के लिए खास हैं। पक्षियों और जानवरों को देखने के लिए यहां पहले की तुलना में अब ज्यादा लोग आने लगे हैं। जू के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एम. सुधागर ने बताया कि कोविड के लिए तय गाइड लाइंस के अनुसार ही एंट्री दे रहे हैं। आने वाले दिनों में जब कोविड खत्म हो जाएगा तो जू देखने वालों की दोगुनी रौनक हो जाएगी।
कैसे पहुंचे जू…
आईएसबीटी-43 से आप सीटीयू की डॉयरेक्ट बस ले सकते हैं या फिर अपने लिए कैब बुक कर सकते हैं। चंडीगढ़ से जीरकपुर की ओर सिर्फ 19 किलोमीटर की दूरी हैं और सिर्फ आधे घंटे में आप जू पहुंच सकते है।
