पंचकूला में आज लॉकडाउन का पांचवा दिन है। लेकिन अभी भी कोरोना मामलो में की नहीं दिख रही है। हर रोज़ कोरोना मामले एक नया आंकड़ा छू रहे है। पंचकूला की कोविड लैब में आज 736 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ों की हुई पुष्टि है। जिनमें से पंचकूला जिले के 654 कोरोना संक्रमित मरीज़ शामिल। जिसमें 384 पुरुष व 270 महिलाएं शामिल हैं।

पंचकूला सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर ने बताया कि आज पंचकूला के सेक्टर 12 में 47 वर्षीय महिला, सेक्टर 8 में 54 वर्षीय महिला, सेक्टर 21 में 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, सेक्टर 15 में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कालका में 54 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 8 में 52 वर्षीय महिला और टीपरा में 35 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है।
जिले में अबतक 234 लोगों की कोराना संक्रमण से मौत हो चुकी है। इसके साथ ही पंचकूला में कोरोनाग्रस्त सक्रिय मरीजों की संख्या में भी तेजी से इज़ाफा हो रहा है। पंचकूला में मौजूदा समय में 2597 कोरोनाग्रस्त सक्रिय मरीज़ हैं।
