Home » Chandigarh » एक्स प्रैजिडेंट ज्ञानी जैल सिंह के पोते भाजपा में हुए शामिल

एक्स प्रैजिडेंट ज्ञानी जैल सिंह के पोते भाजपा में हुए शामिल

एक्स प्रैजिडेंट ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंदरजीत सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा की मैंबरशिप लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके दादा ज्ञानी जैल सिंह की मनोकामना पूरी हुई।

कांग्रेस ने उनकी वफादारी के बाद भी उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि उनके दादा चाहते थे कि वे कांग्रेस की बजाय भाजपा में राजनीति करें।

इस प्रकार आज उन्होंने अपने दादा जी की इच्छा पूरी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वे किसी महत्वाकांक्षा से नहीं आये हैं, पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वे उसे पूरी तरह निभाने के लिए तैयार हैं।
यूनियन मिनीस्टर हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि इंदरजीत सिंह के भाजपा के साथ शामिल होने पर पार्टी को पंजाब में मजबूती मिलेगी। इंदरजीत सिंह ने समाज सेवा में बड़ा काम किया है और इसके कारण समाज में उनकी एक विशेष छवि है। इनके साथ आने से सिख समाज को और पूरे पंजाब को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाने में समर्थ रहेंगे।