Home » Chandigarh » हरियाणा में महिला कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, पंचकूला के साथ 4 जिलों में होगा एग्जाम

हरियाणा में महिला कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, पंचकूला के साथ 4 जिलों में होगा एग्जाम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) (HSSC) ने महिला कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने महिला कांस्टेबल की पोस्ट के लिए आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट  hssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड में परीक्षा का स्थान व समय दिया गया है।यमुना नगर , पंचकूला , अम्बाला , कुरुक्षेत्र और करनाल में एग्जाम होगा।  ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी एचएसएससी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

पांच जिलों में 18 और 19 सितंबर होगा एग्जाम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल (Haryana Police Female Constable) परीक्षा 18 सितंबर 2021 (शनिवार) और 19 सितंबर 2021 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। एचएसएससी ने पुरुष कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा रद्द कर दी है।

हरियाणा पुलिस पुरुष कांस्टेबल परीक्षा 2021 के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in  पर नजर रखने के लिए कहा है। प्रदेश भर की बेटियों को अब 5 जिलों में पहुंच कर ही पेपर देना होगा।