Home » Punjab » AAP ने Punjab Congress में मचा दिया तहलका! किया ये बड़ा खुलासा

AAP ने Punjab Congress में मचा दिया तहलका! किया ये बड़ा खुलासा

पंजाब में विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर यहां राजनीतिक पार्टियां अपने लिए फिजा बनाने की भरपूर कोशिश कर रही हैं| वहीं, इस बीच इन पार्टियों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला भी खूब जारी है| इसके साथ ही नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में भी जाते नजर आ रहे हैं| लेकिन इस कड़ी में आम आदमी पार्टी पंजाब कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में नहीं लेना चाहती है| वहीं, भले ही आप पंजाब कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल न कर रही हो मगर आप पंजाब कांग्रेस से लेकर दिल्ली कांग्रेस हाईकमान तक तहलका मचाने का काम जरूर कर रही है| दरअसल, आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने सोमवार को बड़ा बयान दिया| उन्होंने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस को लेकर एक खुलासा करने जा रहे हैं|

क्या खुलासा किया?

राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 4 बड़े मंत्री लगातार पार्टी के संपर्क में चल रहे हैं। वह कांग्रेस छोड़ कर ‘आप’ में शामिल होना चाहते हैं। लेकिन क्या किया जाए दागी नेताओं के लिए ‘आप’ में कोई जगह नहीं है। राघव चड्ढा ने कहा कि इन चारों मंत्रियों पर रेत के चोरी करने के गंभीर आरोप लगते आ रहे हैं। अब जिसने पंजाब की मिटटी को भी बेच दिया, जिस धरती को मां कहा जाता है इन लोगों ने उसको भी नहीं छोड़ा| ऐसे लोगों को पार्टी में नहीं रखा जाएगा| राघव चड्ढा का कहना है कि इन चारों मंत्रियों की आप पार्टी में कभी ज्वाइनिंग नहीं होगी| आप पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जरुरत और जगह नहीं है|

ध्यान रहे कि, केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि पंजाब कांग्रेस के कई विधायक आप में आना चाहते हैं लेकिन वह अपनी पार्टी में पंजाब कांग्रेस का कचरा नहीं चाहते|