Home » Chandigarh » मकान का ताला तोड़कर चुराए गहने और कैश

मकान का ताला तोड़कर चुराए गहने और कैश

शहर में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ।  ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित एजी आडिट कालोनी का सामने आया है।  जिसमें बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है।

अलमारी से गहने ले उड़े चोर

मोहिनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक मार्च को वह ड्यूटी गई थी। दोपहर को बेटा मकान को ताला लगाकर ट्यूशन गया था। शाम का जब घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरों में सामान बिखर हुआ था और अलमारी का ताला टूटा था।  महिला ने पुलिस को बताया कि चोर घर से एक सोने का कड़ा, सोने का किटी सेट, तीन जोड़ी कानों की बाली, दो जोड़ी पजेब और नकदी ले गए हैं।