Home » Punjab » पंजाब में आप को मिला बहुमत

पंजाब में आप को मिला बहुमत

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022  की मतगणना में आम आदमी पार्टी बहुमत मिल गया है। आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने 45 हजार वोट से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है, वहीं मौजूदा CM चरणजीत चन्नी अपनी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। दोनों ही सीटों पर उन्हें आप कैंडिडेट ने हराया। उनके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर सिंह बादल भी चुनाव हार चुके हैं।

कुल सीटें     कांग्रेस    AAP        अकाली+      भाजपा+      अन्य

117                  19            91             4                      2                    1

केजरीवाल ने कहा खुदको सच्चा देशभगत 

बंपर जीत के केजरीवाल ने कहा, ‘आपने देखा कि पंजाब में कितने बड़े षड़यंत्र किए गए। आखिर में ये सारे इकट्ठे होकर बोले कि केजरीवाल आतंकवादी है। इन नतीजों के जरिए देश की जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है, केजरीवाल देश का सच्चा सपूत है। केजरीवाल सच्चा देशभक्त है।

कल होगा शपथ समारोह

जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे।

काउंटिंग अपडेट्स

  • आम आदमी पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान धूरी से रिकॉर्ड 45 हजार वोटों से जीत गए हैं। वे कल पद की शपथ लेंगे।
  • CM चरणजीत चन्नी ने कल कैबिनेट मीटिंग बुलाई है, वे कल ही राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं।
  • पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल लांबी से चुनाव हार गए हैं। 94 साल के बादल सबसे बुजुर्ग कैंडिडेट थे।
  • मंत्री परगट सिंह जालंधर कैंट से चुनाव जीते। करीबी मुकाबले में उन्होंने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट को हराया।
  • फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के वर्किंग प्रधान कुलजीत नागरा हारे, आप के लखबीर सिंह राय जीते।
  • डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव जीत गए हैं।
  • कोटकपूरा से आम आदमी पार्टी के कुलतार संधवां ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।
  • लुधियाना वेस्ट से मंत्री भारत भूषण आशु 7440 वोटों से हारे, उन्हें आप के गुरप्रीत गोगी ने हराया।
  • खरड़ से पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान जीतीं, वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं।
  • जालंधर सेंट्रल से आप के रमन अरोड़ा ने कांग्रेस के राजिंदर बेरी को 163 मतों से हरा दिया है।
  • कपूरथला सीट से कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस कैंडिडेट राणा गुरजीत सिंह चुनाव जीत गए हैं।
  • अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
  • गिद्दड़बाहा से ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अकाली कैंडिडेट हरदीप डिंपी ढिल्लो को कड़े मुकाबले में हराया।