- पिता -भाई की मौत का बदला लेने के लिए युवक ने मारा हथौड़ा ली दो की जान
जालंधर में मकसूदां के निकट ग्रेटर कैलाश में ग्लास के बिजनेसमैन की अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिग़ में काम करने वाले मध्य प्रदेश के दो लेबर की हत्या हो गई थी। जिसकी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरसअल मंगलवार की सुबह दोनों के खून से सने शवों के बारें में इतलाह मिली थी। सूचना पाकर आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात का जायजा लिया। मृतकों की पहचान कोमल घोषी और रामस्वरूप के तौर पर की गई थी


हत्या का कैसे हुआ खुलासा..
जालंधर पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक रामस्वरूप के भांजे राजा को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे हत्या की राज का पता लग गया हैं। पुलिस का दावा है कि राजा के भाई ने कुछ समय पहले खुदकुशी कर ली थी और उसके पिता का भी बेटे की मौत के सदमे से देहांत हो गया था। बस इसी वजह से राजा दोनों की मौत का जिम्मेवार रामस्वरूप को मानता था।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर नंदूरा गांव के रहने वाले कोमल घोसी और मध्य प्रदेश के ही रामस्वरूप पिछले छह महीने से अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिग़ में काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह जब ठेकेदार व लेबर काम के लिए आए तो दोनों के शव पड़े थे। दोनों के सिर पर गहरी चोट के निशान थे और शव को नोचा गया था।
भांजा आया शक के दायरे में…
पुलिस ने इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो सामने आया कि राजा नामक साथी नजर आया। जो दोनों के साथ था। राजा रिश्ते में मृतक रामस्वरूप का भांजा है।
इस पर पुलिस ने राजा को शक पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि राजा ने अपने साथी के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस राजा से सख्ती से पूछताछ कर रही है। उसके साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
