Home » Lifestyle » ये फल तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

ये फल तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

वजन घटाने का चलन इन दिनों जोरों पर है। ऐसे बहुत जतन किए जाते हैं। कुछ फल भी हैं, जो वजन घटाते हैं। इनमें कैलोरी कम होती है, नेचुरल शुगर होती है। ये 14 फल ऐसे तेजी से वजन कम करते हैं।

1. सेब


एक सेब रोज खाओ डॉक्टर को दूर रखो की कहावत तो घर-घर में प्रचलित है। यह बहुत कम जानते हैं कि सेब में पैक्टिन नाम का फायबर होता है, जो शरीर के सेल्स द्वारा लिए जाने वाले फैट्स सीमित करने की ताकत रखता है। खाने से पहले यदि सेब खाया जाए तो शरीर में सेल्स द्वारा एब्जॉर्ब होने वाले फैट्स सीमित कर सकते हैं।

2. तरबूज


तरबूज से शरीर में न केवल फ्लूइज रिंटेंशन कम होता है, वरन कब्ज, त्वचा की समस्या भी कम होती है। साथ ही इस फल में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण की पेट तत्काल भर जाता है और शरीर में कैलोरी भी कम जाती है। यदि तरबूज को प्रतिदिन अपने आहार में शामिल किया जाता है, तो प्रतिदिन आप फैट्स कम करते हैं, कोलेस्ट्रॉल घटा सकते हैं।

3. एवोकाडो नाशपाती जैसी फल

यह फल फै ट्स से भरपूर है। इसमें काफी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड ओलिक एसिड और पानी होता है। इसको खाने से मैटाबलि’म बढऩे के साथ टैस्टोस्टेरॉन हार्मोन बढ़ाता है, जिससे वजन कम किया जा सकता है। इसमें फायबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे कब्ज की शिकायत कभी नहीं होती, साथ ही पाचन भी दुरूस्त रहता है।

4. संतरा


विटामिन सी से भरपूर यह फल कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। कोलेजन ऐसा प्रोटीन है, जो त्वचा को तरोताजा रखता है। यह पानी विटामिन, फायबर का अ’छा स्त्रोत माना जाता है। साथ ही वजन नहीं बढऩे देता है।

5. शफतालू या आडू

यह आंतों को साफ करने के लिए बेहद उपयोगी फल है। इसमें फे नोलिक नाम का तत्व होता है, जो पेट के आसपास चर्बी जमा नहीं होने देता है।ै

6. स्ट्रॉबेरी

इससे लेप्टिन और एडिपोनेक्टिन हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है। इन दोनों हार्मोन का काम मेटाबॉलि’म बढ़ाना और फै ट्स को तेजी से जलाने का है। इन दो हार्मोन के कारण यह फल वजन तेजी से कम करने में लाभदायक है। इसके अलावा इसमें एंटी इनफ्लेमेंटरी एंजाइम्स भी हैं, जो आपके शरीर के नष्ट हो चुके टिश्यूज को तेजी से ठीक कर सकता है।

7. खूबानी


वजन कम करने वालों के लिए यह श्रेष्ठ इसलिए है कि यह बहुत तेजी से वजन कम करता है। इसमें जो फाइबर है, वह पानल को एब्जॉर्ब कर लेता है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसके अलावा इससे प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी रहती है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन एक एंटीआक्सीडेंट है, जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है।

8. अनार

यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल है, जो शरीर से टॉक्सिन या विषैले पदार्थ खत्म कर देता है। साथ ही शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को तेजी से घटाता है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि इसे खाने से व्यक्ति को भूख कम लगती है और वह कम भोजन करता है।

9. पपीता

इसमें पेपिन नाम का एंजाइम होता है, जिससे पाचन तंत्र न केवल सुधरता है, वरन पेट के अल्सर भी ठीक हो जाते हैं। इसमें विटामिन ए और सी खासी मात्रा में होता है। इसे अपने भोजन में शामिल करने से खाना जल्द पचता है, साथ ही शरीर में शकर अधिक मात्रा में नहीं रह पाता है।

10. नींबू


विटामिन सी और साइट्रिक एसिड दोनों का स्त्रोत नींबू में फायबर खासी मात्रा में होते हैं, जिससे कब्ज खत्म होता है, पाचन तंत्र सुधरता है और मोटापा भी घटता है।

11. जामुन

जामुन में फायबर और विटामिन सी होता है। फायबर अधिक होने के कारण शरीर ‘यादा से ज्यादा ऊर्जा खपत कर सकता है, जिससे शरीर में शकर जमा नहीं होने पाती । इसको खाने से आपको खाने के साथ मीठे की जरूरत नहीं रह जाती है।

12. खरबूजा

इसमें विटामिन ए, सी और बी तीनों हैं। विटामिन ए शरीर में स्वस्थ आंखों के लिए जरूरी है, विटामिन बी शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं को बीमारियों से लडऩे के लिए तैयार करता है। विटामिन बी का काम शरीर को ऊर्जावान महसूस कराना है। यह लाल रक्त कोशिकाओं को भी तैयार करता है। इसमें फायबर बहुतायत होने से शरीर स्वस्थ रहता है, जिससे कार्बोहायड्रेट मेटज्ञबोलि’म प्रभावी रहता है। साथ ही चर्बी तेजी से घटती है।

13. नारियल

इसमें तेल रहता है, जिसका थर्मोजेनिक प्रभाव रहता है। इसका अर्थ है कि यह शरीर का तापमान बढ़ाता है। इस वजह से शरीर में मेटाबॉलिक रेट और शरीर की ऊर्जा खपत बढ़ जाती है, इस कारण से वजन तेजी से कम होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंजाइम से लिवर का मेटाबोलि’म भी बढ़ता है, जिससे लिवर शरीर की शकर को सही तरह से नियंत्रित कर पाता है। इससे ब्ल्ड शुगर लेवल संतुलित रहता है, साथ ही मोटापा नहीं होता। अकेला नारियल खा लेने से पेट भरा होने का अहसास होता है।