- युवराज ने बताया आखिर क्यों नहीं सेलीब्रेट कर रहे वे अपना जन्मदिन
चंडीगढ़ में टॉप क्रिकेट प्लेयर रहे युवराज सिंह का आज जन्मदिन है, लेकिन इस बार वे अपना जन्मदिन सेलीब्रेट नहीं कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है कि वे किसान और सरकार के बीच बातचीत होते हुए देखना पसंद करेंगे।


अपने ट्वीट में एक नोट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, इस साल, मैं अपना जन्मदिन मनाने के बजाय, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवन रेखा हैं। मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा युवराज सिंह अपने पिता योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी से भी खुश नहीं हैं। उन्होंने लिखा है कि मेरे पिता श्री योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी एक व्यक्तिगत क्षमता में की गई है। मेरी विचारधारा किसी भी तरीके से उनकी सोच से सहमत नहीं है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि कोविद -9 के खिलाफ सावधानी बरतना बंद न करें। महामारी खत्म नहीं हुई है और हमें पूरी तरह से वायरस को हराने के लिए सावधान रहने की जरूरत है। जय जवान, जय किसान! जय हिन्द
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) December 11, 2020
12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज सिंह ने देश के लिए 350 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 3 अक्टूबर को केन्या के खिलाफ डेब्यू किया था। 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में युवराज सिंह ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। 10 जून 2019 को युवराज ने क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।
