Home » Videos » सावधान! पंचकूला में रोड्स साईड़ पार्क करने पर लगेगा जुर्माना

सावधान! पंचकूला में रोड्स साईड़ पार्क करने पर लगेगा जुर्माना


  • पंचकूला में सडक़ किनारे वाहन पार्क करने पर लगेगा 1000/- रुपये जुर्माना

पंचकूला में सडक़ पर वाहन खड़ा करने वालों को पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सख्त हिदायत जारी की हैं। अब ऐसा करने वालों पर पंचकूला पुलिस वाहन चालकों का 1000 रुपये का चालान करेगी। पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि अब टो जोन एरिया के बोर्ड सडक़ पर लगाए जा रहें हैं। अगर लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उन पर कढ़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि सिटी के लोग सब्जी मंडी, कोर्ट परिसर के पास, सेक्टर-11, 14, 15 के साथ मार्केट के सामने रोड पर ही अपने वाहन खड़ा कर खरीददारी करने चले जाते हैं। इससे जाम के हालात बन जाते हैं। जाम के हालात बनने पर वाहन मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक पर एक हजार रुपये का चालान किया जाएगा। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस लोगों को ट्रैफिक रूल्स समझाने के लिए अवेयर कर रही है। ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए ट्रैफिक लाइटों पर एलईडी लगाकर अवेयर किया जा रहा है ताकि लोग यातायात के नियमों का पालन कर सडक़ों पर होने वाले हादसों से बच सकें। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि अगर ट्रैफिक नियम का पालन नहीं किया जाएगा तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।