Home » Videos » आवश्यक सामान के लिए 25 दुकानदारों को किया गया नियुक्त

आवश्यक सामान के लिए 25 दुकानदारों को किया गया नियुक्त

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि COVID-19 के बढ़ते हुये केसों के मद्देनजर और हरियाणा सरकार द्वारा लगाये गये लाॅकडाउन में बिना पास के जिला के किसी भी नागरिक के पैदल व वाहन से आने जाने पर प्रतिबंध है। जिलावासियों की सुविधा व उनके खाने पीने की आवश्यक वस्तुओं हेतू विभिन्न सेक्टरों के 25 दुकानदारों के नाम व नंबरों को प्रकाशित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला के किसी भी सेक्टर निवासी को खाने पीने की वस्तुओं की जरूरत हो, वो अपने सेक्टर के संबंधित दुकानदार को फोन कर आवश्यक सामान की होम डिलीवरी मंगवा सकता है। उन्होंने बताया कि इन दुकानों में

  1. सेक्टर-4 आनंद स्टोर, मनोज कुमार, 0172-2572871
  2. सेक्टर-4,गुप्ता स्टोर, रोहित 0172-2570225, 9988009029
  3. सेक्टर-4,प्राईम सुपर मार्केट, संजय बंसल 0172-2584466
  4. सेक्टर-10,फैटेड, राहुल, 9988016661
  5. सेक्टर-10,जीपी सुपर मार्केट, रजत 0172-2573772, 7696537444
  6. सेक्टर-11,एवरी-डे सुपर मार्केट तरूण 7009448912, 7341144492
  7. सेक्टर-11,अग्रवाल डिपार्टमेंटल स्टोर पर अंकुश ,0172-2564947 व 7986383974,
  8. सेक्टर-11,नील कमल डिपार्टमेंटल स्टोर पर राकेश ,0172-2566199 व 9915023617,
  9. सेक्टर-11,सुरेश डिपार्टमेंटल स्टोर पर सुरेश ,987211107 व 8360375360,
  10. सेक्टर-14,एचएनएच स्टोर पर हरीश कुमार ,9888288777,
  11. सेक्टर-14,शाॅप एन सेव पर धीरज ,0172-2579233 व 9872011092,
  12. सेक्टर-14,एमसीएमआर सुपर मार्केट पर राहुल ,9877649050,
  13. एमडीसी सेक्टर-5,नाॅन स्टाॅप ग्रोसरी स्टोर ,0172-509144,
  14. एमडीसी सेक्टर-5,हाॅल सेल सुपर मार्केट ,7986355833,
  15. सेक्टर-5,सेंट्रल सुपर मार्केट ,0172-2587010,
  16. सेक्टर-5,जय माॅ डिपार्टमेंटल स्टोर ,7340755555 व 9878355555,
  17. सेक्टर-20,गुप्ता शाॅपिंग प्लाजा ,0172-4186811 व 9988001279,
  18. सेक्टर-20,पाॅई पाॅई ,0172-5020404 व 7009266995,
  19. सेक्टर-20,डेली मार्ट20, अमित सैनी ,0172-4015434 व 7508323354/8968684476
  20. सेक्टर-12ए,मुव एंड पिक, एससीओ-56-57 ,0172-583516
  21. सेक्टर-15,चितकारा डिपार्टमेंटल स्टोर, एससीओ-18 ,7889287272
  22. सेक्टर-11,गुलाटी डिपाटमेंटल स्टोर ,0172-2654267
  23. सेक्टर-9,जय माॅ डिपाटमेंटल स्टोर ,8307204095
  24. सेक्टर-11,अग्रवाल ,0172-564947
  25. सेक्टर-15,गर्ग ,9417514283

शामिल है, जिन पर काॅल कर अपनी आवश्यकतानुसार खाने पीने की चीजों की होम डिलीवरी करवाई जा सकती है।

उपायुक्त ने कहा कि जिले का जो भी दुकानदार होम डिलीवरी करने का इच्छुक है, वो अपनी दुकान का नाम व मोबाईल नंबर व सेक्टर प्रशासन या जनता को उपलब्ध करवायें ताकि जिलावासी उनसे सामान की होम डिलीवरी करवा सकें। यह निर्णय कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये व लाॅकडाउन के मद्देनजर लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिये लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिलावासियों की सुविधा के लिये लघु सचिवालय के प्रथम तल पर नियंत्रण कक्ष बनाया है जो प्रतिदिन 24 घंटे काम कर रहा है। जिला का कोई भी नागरिक इन हैल्प लाईन नंबर 0172-2590000 और 0172-2930222 पर काॅल करके मदद प्राप्त कर सकता हैं।