Home » Others » चंडीगढ़ में आज भी प्री-मानसून की बारिश, दोपहर बाद फिर बरसेगें बादल

चंडीगढ़ में आज भी प्री-मानसून की बारिश, दोपहर बाद फिर बरसेगें बादल

सोमवार को ट्राईसिटी के कई इलाकों में बारिश हुई। शाम को चली हवा और बारिश के बाद मौसम बदल गया है। रात को पारा लुढक़ा और ठंडी हवा चलती रही। इस बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बीती रात हुई बारिश के बावजूद आज भी शहर में तेज धूप निकली है।

वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि हवा में नमी बढऩे की वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है। दो जून तक चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा बारिश और आंधी के आसार हैं। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे शाम के समय मौसम बदलने के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय हवा में नमी बढ़ गई है। इस वजह से मौसम में बदलाव जारी रह सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दूसरी तरफ नमी वाली हवाएं भी उत्तर भारत की ओर आ रही है।

चंडीगढ़ में आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स का मीटर 43 अंकों पर दिख रहा है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों ट्राईसिटी में लू चलने का सिलसिला शुरू हुआ था, उससे तो अब निजात मिली हुई है। आज सुबह से ही धूप निकली हुई है और हल्के हल्के बादल भी छाए हुए है। जिससे आज तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक शहर का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। बादल छाए रहने के साथ ही तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वही पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है। विभाग की ओर से बताया गया है कि प्री-मानसून के चलते तेज हवा चल सकती है। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।