पंचकूला पुलिस ने सिटी में हुक्का बार चलाने वालों पर बड़ी कारवाही करते हुए विभिन्न 48 स्थानों पर जाकर चेकिंग की हैं। जिसमें एक हुक्का बार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त पंचकूला सौरभ सिह (आईपीएस) व पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा (आई.पी.एस) के निर्देशानुसार पंचकूला में सभी थाना प्रबधको ने अपनी अपनी टीमों के साथ पंचकूला के 48 अलग अलग स्थानों पर जाकर हुक्काबार चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करते हुए रेड/चैकिंग की।
इसी चैकिंग के दौरान सेक्टर 5 पंचकूला में वैदा हुक्का बार खुला पाया जानें पर पुलिस ने धारा 188, 269, 270 और 51-बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के निवासी शिवम पाठक के रूप में हुई है।
इसके साथ ही डीसीपी पंचकूला ने चेतावपी दी है कि अगर पंचकूला क्षेत्र में कोई हुक्काबार खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कडी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी ।
काबिलेजिक्र है कि आज ही कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन की अध्यक्षता में अंबाला में गृहमंत्री अनिल विज के पास इस मामले को लेकर पहुंचा था।
इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह को कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे।
इसके साथ ही आपको बता दें कि एनएसयूआई के आरटी सेल के नेशनल कन्वीनर दीपांशु बंसल द्वारा भी इस मामले में गृहमंत्री अनिल विज से शिकायत की गई थी।
