Home » Chandigarh » आप प्रदर्शनकरियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज , पानी की कीमतों के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

आप प्रदर्शनकरियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज , पानी की कीमतों के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

चंडीगढ़ में पानी के मुद्दे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है ।   चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आम आदमी पार्टी शहर में पानी के बढ़े हुए रेट के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग, सभी सीनियर नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। आप नेताओं का आरोप है कि चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का कब्जा है और ऐसे में भाजपा ने पानी के दाम बढ़ाकर शहर के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है। इसलिए पानी की बढ़ी कीमतों के विरोध में आप ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला है।

पुलिस से झड़प के दौरान घायल हुए कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ता और नेताओं नगर निगम कार्यलय की तरफ की तरफ कूच किया। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग की हुई थी। बैरिकेडिंग को क्रॉस करने से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका। इस दौरान कार्यकर्ता भड़क उठे और पुलिस को भी जवाब में वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस वॉटर कैनन के प्रेशर से कई कार्यकर्ता पीछे जाकर गिरने लग पड़े।

नहीं बनी थी एडवाइजर की मीटिंग में सहमति

हाउस में पानी के रेट का मु्द्दा रखने से एक दिन पहले विपक्षी पार्षदों समेत शहर की मेयर, कमिश्नर आदि प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल से भी मिले थे। हालांकि यहां पर इनके बीच रेट बढ़ाने को लेकर सहमति नहीं बनी थी और आप बिल्कुल भी रेट नहीं बढ़ने देना चाहती थी। ऐसे में प्रशासन को खुद ही दखल देकर पानी के रेट बढ़ाने पड़े। रेट बढ़ने के बाद मेयर ने कहा था कि अगर विपक्ष साथ देता तो इतने ज्यादा रेट भी न बढ़ते। इससे पहले उन्होंने हाउस में कहा था कि वह शहर में पानी के रेट नहीं बढ़ने देंगी।