Home » Videos » पंचकूला से कुलभूषण गोयल बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार

पंचकूला से कुलभूषण गोयल बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार

मेयर पद के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम।सोनीपत नगर निगम से ललित बत्रा मेयर पद के उम्मीदवार बने।

पंचकूला से कुलभूषण गोयल बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार बनाए गए।सांपला नगर पालिका से नवीन बाल्मीकि बीजेपी के प्रधान पद के उम्मीदवार होंगे।

अंबाला के लिए बीजेपी ने मेयर पद का उम्मीदवार फिलहाल घोषित नहीं किया। इसी तरह रेवाड़ी नगर परिषद के लिए भी बीजेपी ने प्रधान पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

सोनीपत में 5 वार्डो से जननायक जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसी तरह पंचकूला में भी 4 वार्ड से जेजेपी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

बतादें कि, नामांकन फार्म की छटनी 17 दिसंबर को की जानी है। इसके बाद जो भी प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहेगा वो 18 दिसम्बर को 11 से 3 बजे तक वापस ले सकेगा। इसी दिन 18 दिसंबर को चुनाव मैदान में बने उम्मीदवारों को दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। इसी दिन फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।इसके बाद 27 दिसंबर रविवार को सुबह 8 बजे से मतदान स्टार्ट हो जायेगा|मतदान प्रक्रिया का नतीजा 30 दिसंबर को सामने आएगा।