Home » Lifestyle » छोटे पर्दे के जज और बड़े पर्दे के कोरियोग्राफर रेमो को आया हार्ट अटैक

छोटे पर्दे के जज और बड़े पर्दे के कोरियोग्राफर रेमो को आया हार्ट अटैक

  • बॉलीवुड के जाने माने कोरिॉग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक

इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को कल दोपहर हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद रेमो की एंजियोग्राफी करनी पड़ी। फिलहाल उनके परिवार के लोग उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं।

अहमद खान ने की खबर की पुष्टि

इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के एक और कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने एबीपी न्यूज़ से की है। रेमो खुद अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था। रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं। वहीं इस वक्त रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। रेमो की एंजिओग्राफी की जा चुकी है , और वो आईसीयू में भर्ती हैं।

कौन है रेमो डिसूजा

रमेश यादव उर्फ़ रेमो डिसूजा एक भारतीय कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी और फिल्म ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ के के लिए जाने जाते हैं। रेमो डिसूजा ने कभी भी डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने डांस की शिक्षा माइकल जैक्सन के विडियोज को देखकर ली है। वह बचपन से ही माइकल के डांस मूव्स को देखकर उसमे अपने स्टेप्स खुद कोरियोग्राफ कर सीखते थे। पैसे की तंगी के चलते उन्होंने अपनी डांस क्लास सुपर ब्रैट्स खोली।वह तबसे लोगो को डांस सिखाने लगे। शुरू में तो रेमो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें बतौर डांसर पहला मौका आमिर खान और उर्मिला मांतोडकर स्टारर फिल्म रंगीला से मिला। इस फिल्म में सभी ने उनके डांस को खूब सराहा और इस फिल्म के बाद वह कोरियोग्राफर अहमद खान को असिस्ट करने लगे।

उनके करियर का टर्निंग पॉइंट फिल्म कांटे का आइटम सांग इश्क समंदर रहा, जो उन दिनों बेहद हिट रहा था, और उसके बाद हिंदी सिनेमा में लोगों ने रेमो की काबलियत को पहचाना।
रेमो डिसूजा बड़े परदे पर जितने ही सफल कोरियोग्राफर हैं। तो वहीं उतने ही सफल जज वह छोटे पर्दे पर हैं। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत जीटीवी के डांस बेस्ड रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से की थी। इसके साथ ही वह कलर्स के डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी बतौर जज नजर आ चुके हैं।
रेमो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिये कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किये जा चुके हैं।