पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए BJP पार्टी द्वारा अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी गयी है। 27 दिसंबर को पंचकूला में नगर निगम के चुनाव होने है।

पंचकूला से कुलभूषण गोयल बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार बनाए गए। इसके इलावा पंचकूला 20 वार्ड के लिय भी लिस्ट जारी करदी फि गयी है।


बतादें कि, नामांकन फार्म की छटनी 17 दिसंबर को की जानी है। इसके बाद जो भी प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहेगा वो 18 दिसम्बर को 11 से 3 बजे तक वापस ले सकेगा। इसी दिन 18 दिसंबर को चुनाव मैदान में बने उम्मीदवारों को दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। इसी दिन फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।इसके बाद 27 दिसंबर रविवार को सुबह 8 बजे से मतदान स्टार्ट हो जायेगा|मतदान प्रक्रिया का नतीजा 30 दिसंबर को सामने आएगा।
