Home » Chandigarh » चंडीगढ़ में सरकारी गाड़ियों के भी हो रहे ऑनलाइन चालान , अब चालान प्रक्रिया में रिश्वतखोरी होगी बंद

चंडीगढ़ में सरकारी गाड़ियों के भी हो रहे ऑनलाइन चालान , अब चालान प्रक्रिया में रिश्वतखोरी होगी बंद

चंडीगढ़ में गृह मंत्री के शाह द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन करने के बाद कैमरे पूरी तरह हरकत में आ गए हैं  ।  रात के समय 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से निकल रही गाड़ी का भी कैमरे ने चालान कर दिया है । कैमरे लगने के बाद शहर में रिश्वतखोरी खत्म हो गई  है ।  सुरक्षा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक कुल 2993 ई-चालान हुए हैं। इनमें से 2087 तेज रफ्तार और 906 लालबत्ती तोड़ने के चालान हुए हैं।

सिफारिश सहित रिश्वतखोरी हुई बंद

शहर में कैमरे लगने के बाद रिश्वतखोरी और सिफारिश बिलकुल बंद हो गई है । अब कैमरों द्वारा रोज कई चालान किए जाते है ।  साथ ही ऐसी कई सरकारी गाड़ियां भी हैं जिनका रूल तोड़ने पर चालान किया गया है ।  कैमरे लगने से पहले लोग देर रात स्पीड लिमिट की धज्जियाँ उड़ाते नजर आते थे , जिसके परिणामस्वरूप एक्सीडेंट जैसी घटनाए आम हो गई थी ।  अब ऑनलाइन चालान के डर से लोग अपनी स्पीड लिमिट में ही वाहन चलते है ।  अब धीरे-धीरे शहर की मार्किट , पार्किंग जैसी जगहों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं।

200 मीटर तक की रेंज में आसानी से होते है चालान

पुलिस के अनुसार लोगों को लगता है कि चौराहे से पहले गाड़ी को धीमा कर लेंगे, लेकिन हाईटेक रडार गाड़ी को 200 मीटर पहले से कैच कर लेते हैं और यातायात नियमों को तोड़ने पर कार्रवाई करते हैं। कैमरों के साथ रडार भी अलर्ट पर रहते हैं। डीएसपी पलक गोयल ने लोगों से अपील की है कि लाल बत्ती और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर जान को खतरे में न डालें।